रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही, शहरों से उठ रहा धुएं का गुबार, मची भगदड़, देखें Videos  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 12:26 PM IST

Russia invades Ukraine : रूसी सेना मिसाइलों से यूक्रेन में हमला कर रही है। इन हमले के कई वीडियो सामने आए हैं जो युद्ध की भीषणता को दर्शा रहे हैं। हमलों वाली जगहों से आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।

रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही, शहरों से उठ रहा धुएं का गुबार, मची भगदड़, देखें Videos  

Russia invades Ukraine : यूक्रेन पर रूस के हमले के भयावह वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। रूसी की सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। हमले कई शहरों एवं सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हुए हैं। रूस के लड़ाकू विमानों ने कई शहरों पर बम बरसाएं हैं। कुछ जगहों पर मिसाइलें भी दागी गई हैं। पूर्वी यूक्रेन के अलावा पश्चिमी यूक्रेन में भी हमला होने की सूचना है।

यूक्रेन को रूस हर तरफ से घेर लेना चाहता है। उसकी ओर से साइबर हमला भी किया गया है। साइबर हमले की वजह से यूक्रेन में एटीएम और बैंक सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। 

रूसी हमलों पर यूक्रेन जवाबी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने एक हेलिकॉप्टर सहित रूस के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वहीं, रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है। 

रूस के हमलों से नागरिकों को बचाने के लिए यूक्रेन ने राजधानी कीव और वीव में खतरे का सायरन बजाया जा रहा है। इन शहरों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लोग भय एवं दहशत में हैं। सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों को देखा जा सकता है।      

यूक्रेन में चीनी दूतावास ने अलर्ट जारी किया है। चीन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे अपनी गाड़ी पर चीनी झंडा लगाकर यात्रा करें। 

रूसी सेना मिसाइलों से यूक्रेन में हमला कर रही है। इन हमले के कई वीडियो सामने आए हैं जो युद्ध की भीषणता को दर्शा रहे हैं। हमलों वाली जगहों से आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।

इवानो म‍िल‍िट्री एयरबेस पर भी हमला हुआ है। लुहांस्क के दो गांवों पर रूसी सेना का कब्जा होने की बात कही जा रही है। 

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र अव‍िनाश  का कहना है कि 'यात्रा का कोई साधन नहीं है, हमसे कहा गया है क‍ि बाहर न जाएं अंदर ही रहें'। रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र पर अब उसका कब्‍जा हो गया है।

End of Article