एंथ्रोपिक ने AI की नैतिकता पर बुलाए धर्मगुरु और दार्शनिक, भारत के स्वामी सर्वप्रियानंद भी हुए शामिल

बैठक में न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी के प्रमुख स्वामी सर्वप्रियानंद को भी बुलाया गया। वे अद्वैत वेदांत के विद्वान हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि एंथ्रोपिक ने उन्हें कैलिफोर्निया बुलाया था। यह आयोजन Claude के प्रशिक्षण और AI नैतिकता से जुड़ा था।

Swami Sarvapriyananda : सिलिकॉन वैली की कंपनियां जब किसी समस्या को सिर्फ कंप्यूटिंग पावर से हल नहीं कर पातीं, तो आमतौर पर और इंजीनियर रखती हैं। ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्सर भारत से रखे जाते हैं। एंथ्रोपिक ने इस बार इससे आगे का रास्ता चुना। कंपनी ने धार्मिक विद्वानों, दार्शनिकों और धर्मशास्त्रियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें भारत के एक संन्यासी भी शामिल थे। सवाल यह था कि हम जो चीज बना रहे हैं, वह असल में क्या है और उसकी सीमाएं क्या होनी चाहिए।

Swami Sarvapriyananda

एंथ्रोपिक ने AI की नैतिकता पर बुलाई धर्मगुरुओं की बैठक।

कौन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी के प्रमुख स्वामी सर्वप्रियानंद को भी बुलाया गया। वे अद्वैत वेदांत के विद्वान हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि एंथ्रोपिक ने उन्हें कैलिफोर्निया बुलाया था। यह आयोजन Claude के प्रशिक्षण और AI नैतिकता से जुड़ा था। जून में दिए एक भाषण में उन्होंने कहा कि गोपनीयता समझौते (NDA) के कारण वे ब्योरा नहीं दे सकते। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को कंपनी के ताजा काम की झलक दिखाई गई, जिसमें Mythos और प्रोजेक्ट ग्लासविंग शामिल थे।

End of Feed