US Shooting: दुखद! अमेरिका के अर्कांसस में गोलीबारी में आंध्र प्रदेश का एक युवक की भी गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2024, 03:45 PM IST

Andhra Pradesh Youth Killed in US: अमेरिका के अर्कांसस में फायरिंग केस में एक भारतीय युवा जो आंध्रप्रदेश का था उसकी भी मौत हो गई है।

US shooting Andhra Pradesh Youth Killed: अमेरिका के अर्कांसस में शुक्रवार को एक किराना स्टोर में हुई गोलीबारी में जिन चार लोगों की मौत हो गई थी उनमें आंध्र प्रदेश का एक 32 वर्षीय युवक भी शामिल है। आंध्र प्रदेश के पीड़ित की पहचान बापटला जिले के मूल निवासी दासारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका गया था।

firing in arkansas us

प्रतीकात्मक फोटो

वह अर्कांसस के एक छोटे से शहर फोर्डिस में मैड बुचर किराना स्टोर में काम करता था। गत 21 जून को एक बंदूकधारी ने स्टोर में गोलीबारी की जिसमें बिलिंग काउंटर पर मौजूद गोपीकृष्ण को गंभीर चोटें आईं, अगले दिन शनिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

End of Feed