लखनऊ

लखनऊ में पार्टी के दौरान नाबालिग ने तमंचे से की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में पार्टी के दौरान तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Lucknow Crime News: लखनऊ में तमंचा लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला नाबालिग है, जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान तमंचा लहरा रहा था। इसी दौरान उसने फायरिं की। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार

इस मामले पर चिनहट पुलिस ने संज्ञान लिया और चिनहट निवासी 17 वर्षीय नाबालिग को अरेस्ट किया है। पुलिस ने नाबालिग के साथ अवैध तमंचा भी बरामद किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पार्टी के दौरान छत पर खड़े होकर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने पार्टी में शामिल अन्य साथियों की कोई भूमिका नहीं पर उन सबको छोड़ दिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article