सबकी नजर BRICS पर, उधर लंदन में पहुंच गए अमेरिकी मरीन, नाक के नीचे से राजनयिक को उड़ा ले गए सैनिक, UK नाराज

US Secretly Flew Diplomat Out of London: ब्रिटेन स्थित अमेरिकी दूतावास के एक राजनयिक पर बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप लगने के बाद अमेरिका ने उन्हें गुपचुप तरीके से देश वापस बुला लिया।

US Diplomat Child Porn Allegations UK: एक तरफ भारत में BRICS चल रहा था, यानी रूस, चीन समेत कई देशों का संगम हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुआ, इस बीच एक पिछले महीने के अंत में अमेरिकी की कार्रवाई की एक खबर दब गई, जो अब खुलकर सामने आने लगी है और अमेरिका व ब्रिटेन जैसे दो दोस्तों में बगावत के भी सुर सुनने में आ रहे हैं। मामला कुछ ऐसा है कि लंदन में अमेरिकी दूतावास में तैनात एक अमेरिकी राजनयिक को कथित तौर पर हिरासत में लिया गया और चुपके से अमेरिका वापस भेज दिया गया। ऐसा कैसे हो गया, इसपर अब सवाल उठ रहे हैं। जांचकर्ताओं को उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में चाइल्ड पोर्न मटीरियल मिला था।

सबकी नजर BRICS पर, उधर लंदन में पहुंच गए अमेरिकी मरीन, नाक के नीचे से राजनयिक को उड़ा ले गए सैनिक, UK नाराज

सबकी नजर BRICS पर, उधर लंदन में पहुंच गए अमेरिकी मरीन, नाक के नीचे से राजनयिक को उड़ा ले गए सैनिक, UK नाराज

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जिस राजनयिक की पहचान उजागर नहीं की गई है, उसका संबंध अमेरिका में उसके भाई से जुड़ी एक जांच से था। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों को राजनयिक के पास से बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। मामला जैसे कि बताया अमेरिका में चल रही उसके भाई से जुड़ी जांच का था। आरोप है कि उसका भाई अमेरिका में बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री भेजने के मामले में जांच के दायरे में था, इसी जांच के दौरान अमेरिकी अधिकारियों की नजर लंदन में रह रहे उसके भाई तक पहुंची। इसके बाद ब्रिटेन में कार्रवाई की गई। जहां इसके बाद पिछले महीने के आखिर में अमेरिकी मरीन ने लंदन में राजनयिक के घर पर छापा मारा।

End of Feed