भारत में सहयोगियों ने किया है अच्छा काम, नई दिल्ली ले सकता है समुद्र में मौजूद रूसी तेल, व्हाइट हाउस ने कहा

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट और पूरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि भारत में हमारे सहयोगी देशों ने सकारात्मक रुख अपनाया है और पहले प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था।

ईरान से छिड़े युद्ध के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह भारत को अस्थायी रूप से रूसी तेल खरीदने की अनुमति दे रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ संघर्ष के बीच ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत को समुद्र में जहाजों पर मौजूद रूसी तेल को अस्थायी रूप से स्वीकार करने की अनुमति दी है। साथ ही कहा कि इस अल्पकालिक उपाय से मॉस्को को कोई खास वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट और पूरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि भारत में हमारे सहयोगी देशों ने सकारात्मक रुख अपनाया है और पहले प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था।

Karolina leavitt

व्हाइट हाउस ने कहा, भारत को समुद्र में मौजूद रूसी तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति

भारत को रूसी तेल लेने की अस्थायी अनुमति, लीविट ने कहा

उन्होंने कहा, ईरानियों के कारण दुनिया भर में तेल आपूर्ति में आई इस अस्थायी कमी को दूर करने के लिए, हमने भारत को रूसी तेल स्वीकार करने की अस्थायी अनुमति दी है। यह रूसी तेल पहले से ही समुद्र में था। यह पानी में था। इसलिए, हमारा मानना है कि इस अल्पकालिक उपाय से रूसी सरकार को फिलहाल कोई खास वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर, लीविट अमेरिका द्वारा भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट देने के सवाल का जवाब दे रही थीं।

End of Feed