'मॉस्को हमारा करीबी और परखा हुआ दोस्त', सर्वदलीय शिष्टमंडल का रूस और जापान दौरा संपन्न; PAK की खोली नापाक पोल

All-Party Delegation: भारत के एक सर्वदलीय शिष्टमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने ‘‘जांचे-परखे’’ मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की। यात्रा के अंत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिष्टमंडल ने रूस को एक ‘‘करीबी और परखा हुआ’’ दोस्त बताया।

All-Party Delegation: भारतीय सांसदों के दो सर्वदलीय शिष्टमंडल का रूस और जापान दौरा संपन्न हो गया। संजय झा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय शिष्टमंडल ने जापान की अपनी यात्रा समाप्त की, जबकि लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने रूस की यात्रा संपन्न की। शिष्टमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने ‘‘जांचे-परखे’’ मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की।

All-Party Delegation Russia

भारतीय शिष्टमंडल (फोटो साभार: @KanimozhiDMK)

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व में शिष्टमंडल पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए रूस की यात्रा पर है। यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के लगभग एक महीने बाद हो रही है।

End of Feed