दुनिया

US Boat Blast: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी पर नाव में धमाका, एक की मौत

US Boat Blast: अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी पर कच्चे सीवेज ले जा रही एक नाव में विस्फोट के बाद शनिवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Image

हडसन नदी पर नाव में धमाका

US Boat Blast: न्यूयॉर्क से गुजरने वाली हडसन नदी में एक नाव में शनिवार सुबह विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर बताया कि सुबह लगभग साढ़े दस बजे जब विस्फोट हुआ, तब वह व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ से संबंधित काम कर रहा था।

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि 911 पर कॉल करने वाले लोगों को नदी में 59 वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अधिकारी अभी भी विस्फोट के कारण की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

विस्फोट नॉर्थ रिवर अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के पास हुआ शहर के अग्निशमन विभाग के उप सहायक प्रमुख डेविड सिम्स ने बताया विस्फोट के कारण की जांच की जा रही है। अमेरिकी तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर बताया कि विस्फोट के समय नाव पर सवार लोग आग या चिंगारी से संबंधित काम कर रहे थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article