न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को ले जाया गया आयरलैंड, सभी पैसेंजर बताए जा रहे सेफ

Air India New York Flight to Delhi Emergency Landing: एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं, और एयरलाइन उन्हें पूरी मदद दे रही है।

Air India Flight AI 102 Emergency Landing: दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर को एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट AI102, JFK (न्यूयॉर्क) एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और शाम 4:30 बजे (स्थानीय समय) आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग की। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं, और एयरलाइन उन्हें पूरी मदद दे रही है।

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को ले जाया गया आयरलैंड

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को ले जाया गया आयरलैंड

विमान की तकनीकी जांच जारी

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, '15 मार्च को न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI102 को एक संभावित तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। विमान स्थानीय समय के अनुसार 0430 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया, और सभी यात्री तथा क्रू सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार अभी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।'

End of Feed