डर्टी बम के खतरे के बीच एक बार फिर एडवायजरी, भारतीय नागरिक जल्द छोड़ें यूक्रेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:25 AM IST

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन तत्काल छोड़ने की सलाह दी है। इससे पहले 19 अक्टूबर को एडवायजरी जारी की गई थी।

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई खतरनाक मोड़ पर है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन बार बार पश्चिमी देशों से दखल नहीं देने का बात कह रहे हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने भी साफ किया है कि पुतिन परमाणु हमले जैसी गलती नहीं करेंगे। इन सबके बीच भारतीय दूतावास ने सात दिनों के भीतर दूसरी बार एडवायजरी जारी कर तत्काल भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। 19 अक्टूबर को जारी पिछली एडवाइजरी के बाद कुछ नागरिक पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं। कीव में भारतीय दूतावास ने 10 अक्टूबर को जारी एडवायजरी में भारतीयों से यूक्रेन और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया गया था।

डर्टी बम के खतरे के बीच एडवायजरी

End of Feed