US Hantavirus: अमेरिकी नागरिक में हंतावायरस की पुष्टि, लक्षण नहीं; जानिए अबतक का अपडेट

US Hantavirus: हंतावायरस से प्रभावित क्रूज से निकाले गए 17 अमेरिकी नागरिकों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मरीज में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है।

US Hantavirus: एक अमेरिकी नागरिक में हंतावायरस की पुष्टि हई है, हालांकि ये नागरिक अमेरिका में नहीं था, बल्कि उसे उस क्रूज से रेस्कयू किया गया था, जहां हंतावायरस फैला है। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित में हंतावायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

hantavirus us

एक अमेरिकी नागरिक में हंता वायरल की पुष्टि हुई (फाइल फोटो- AP)

17 अमेरिकी यात्रियो में से एक पॉजिटिव

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार देर रात बताया कि एमवी होंडियस से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक का हंतावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, लेकिन उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

End of Feed