‘वह सच्चे हीरो हैं’... भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को नेतन्याहू ने सराहा, फ्लाईदुबई ने इजरायल की उड़ानें रोकीं

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। नेतन्याहू ने उन्हें ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सूझबूझ और असाधारण साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की खुलकर प्रशंसा की है। नेतन्याहू ने उन्हें ‘सच्चा हीरो’ बताया। कॉकपिट में साथी सह-पायलट द्वारा कथित रूप से विमान को क्रैश करने की कोशिश और चाकू से किए गए हमले के बावजूद कैप्टन मच्छार ने 174 यात्रियों की जान बचाई। इस बड़ी घटना के बाद फ्लाईदुबई ने सुरक्षा और जांच के मद्देनजर इजराइल से आने- जाने वाली अपनी सभी उड़ाने अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

netanyahu

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

घायल होने के बावजूद हमलावर का किया सामना

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला हुआ और उन्हें चाकू से चोट लगी। इसके बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया। वे कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और यात्रियों व क्रू मेंबर को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्टन मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और सूझबूझ से बड़ा विमान हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि पायलट ने विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक भी शामिल थे। नेतन्याहू ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

End of Feed