पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला; 9 पुलिसकर्मियों की हत्या, कई लापता, बांध परियोजना की सुरक्षा में थे तैनात

अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा बलूचिस्तान वर्षों से उग्रवाद और अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहा है। यहां सक्रिय कई संगठन पाकिस्तान सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग करते रहे हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। प्रांत के ज़ियारत जिले में निर्माणाधीन मंगी डैम परियोजना की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हथियारबंद हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

balochistan news

बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मृतकों में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। हमले के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि लापता पुलिसकर्मियों का पता लगाया जा सके। इस हमसे की अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बलूचिस्तान प्रशासन का दावा है कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने ज़ियारत क्षेत्र में चलाए गए 'क्लियरेंस ऑपरेशन' के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 15 आतंकियों को मार गिराया है।

End of Feed