थाईलैंड में मिली भारतीय ब्राह्मी लिपि से खुदी हुई 2000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, भारत को लेकर हुआ क्या खुलासा?

विशेषज्ञों का कहना है कि एक अंगूठी पर खुदा हुआ शिलालेख लौह युग के दौरान इस क्षेत्र में भारतीय प्रभाव की ओर इशारा करता है, जब भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच समुद्री व्यापार फल-फूल रहा था।

2000-Year-Old Gold Rings Found in Thailand: थाईलैंड के पुरातत्वविदों ने लगभग 2,000 साल पुरानी मानी जा रही दो सोने की अंगूठियां खोजी हैं, जिनमें से एक पर प्राचीन भारतीय ब्राह्मी लिपि खुदी हुई है। ये अंगूठियां भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच शुरुआती सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों का नया प्रमाण प्रस्तुत करती हैं। थाईलैंड के ललित कला विभाग के अनुसार, ये अंगूठियां थाईलैंड के पेत्चाबुरी प्रांत में नवगठित डॉन याई थोंग पुरातात्विक स्थल पर चल रही खुदाई के दौरान मानव कंकाल अवशेषों के साथ मिलीं।

Ring

थाईलैंड में मिली 2000 साल पुराना सोने की अंगूठी (फोटो-RT_on_X)

विशेषज्ञों का कहना है कि एक अंगूठी पर खुदा हुआ शिलालेख लौह युग के दौरान इस क्षेत्र में भारतीय प्रभाव की ओर इशारा करता है, जब भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच समुद्री व्यापार फल-फूल रहा था।

End of Feed