दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल, मॉरीशस की 19 महीने की बच्ची की रोबोटिक तकनीक से निकाली खराब किडनी

Robotic kidney surgery Delhi hospital: मॉरीशस की एक 19 महीने की बच्ची की दिल्ली के एक अस्पताल में रोबोटिक तकनीक के जरिए खराब हो चुकी दाहिनी किडनी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है।

Robotic kidney surgery Delhi hospital: मॉरिशस की 19 महीने की बच्ची की दिल्ली के एक अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के जरिए एक किडनी निकाल दी गई। वह जन्म से ही गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को किडनी (Multicystic dysplastic kidney disease) और मूत्र मार्ग से जुड़ी जन्मजात विकृति थी। यह ऐसी समस्या है, जिसमें जन्म से ही किडनी और मूत्र प्रणाली का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। उसकी दाहिनी किडनी में कई गांठें बन गई थीं, जिसके कारण वह पूरी तरह काम करना बंद कर चुकी थी।

Robotic kidney surgery Delhi hospital

रोबोटिक तकनीक से निकाली गई खराब किडनी

साथ ही, उसे बार-बार बुखार के साथ मूत्र मार्ग में संक्रमण हो रहा था। यूरोलॉजिस्ट डॉ. विकास जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बेहद सीमित जगह और कम उम्र की चुनौती के बावजूद इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके साथ ही यह बच्ची रोबोटिक किडनी सर्जरी कराने वाले सबसे कम उम्र के बच्चों में शामिल हो गई है। ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। मामले की गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक की मदद से खराब हो चुकी किडनी को निकालने का निर्णय लिया।

End of Feed