MSV Virat 1 Sinking 14 Indians Rescued: समुद्र से भारत के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ओमान के तट के पास समुद्र में एक भारतीय जहाज डूब गया। जहाज में सवार सभी 14 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं हाल ही में एक अन्य घटना में भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा दिया है, जहां अमेरिकी सेना के एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई थी।
ओमान में डूबा जहाज, 14 भारतीय थे सवार
डूबती नाव से भारतीय सुरक्षित बचाए गए 14
अमेरिकी नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 जून 2026 को रस अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील दूर 'एमएसवी विराट 1' (MSV Virat 1) नामक एक मालवाहक नाव (dhow) डूबने लगी। इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। संकट की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत अपने युद्धपोतों को उस तरफ मोड़ दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन और स्लोवाकिया का करेंगे पहला दौरा, दो देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
इस बीच, अमेरिकी नौसेना के पी8 विमान ने मुस्तैदी दिखाते हुए पानी में एक लाइफ राफ्ट (बचाव नाव) गिराई और भारतीय दल के उसमें सवार होने की निगरानी की। पास से गुजर रहा व्यापारिक जहाज 'एमवी जबल अली 9' भी मदद के लिए तेजी से आगे बढ़ा। राहत की बात यह रही कि जहाज से मिले इनपुट के मुताबिक, सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित लाइफ राफ्ट पर उतार लिया गया है।
अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत
इस राहत के बीच, ओमान की खाड़ी से आई एक अन्य खबर ने देश को झकझोर दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक कमर्शियल टैंकर 'एमटी सेटेबेलो' (MT Settebello) पर हमला कर दिया। इस विदेशी ध्वज वाले जहाज पर 24 भारतीय चालक दल सवार थे। हमले के बाद 21 भारतीयों को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन भारतीय नाविकों की इस हमले में मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मारे गए तीनों भारतीयों की पहचान कर ली गई है और उनके पार्थिव शरीर जल्द भारत लाए जाएंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार शाम को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बात की और इस सैन्य कार्रवाई पर भारत की तरफ से कड़ा विरोध और नाराजगी दर्ज कराई है।
