स्कूलों में बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं। जैसे स्पोर्ट्स डे, पिकनिक, प्रदर्शनी या फिर बाल मेले। इन कार्यक्रमों में बच्चों की एक से बढ़कर एक क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। हाल में ऐसे ही एक कार्यक्रम का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां बाल मेले के मौके पर एक छात्र ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल करते हुए ऐसा शानदार खेल आयोजित किया, जिसमें बिना एक पैसे की लागत से सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा कमाने का जरिया ढूंढ निकाला।
स्कूल में बाल मेले पर छात्र ने जमाया मुनाफे का खेल (Instagram/@shreya8_x)
बाल मेले के मौके पर लड़के ने पैसा छापने वाले खेल
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि स्कूल में आयोजित बाल मेले के दौरान जहां कुछ बच्चे खाने-पीने के आइटम्स बनाकर बेचते नजर आ रहे हैं तो कुछ पुरानी चीजों को बेचकर अपनी मार्केटिंग स्किल का कमाल दिखा रहे हैं। जहां इन सबमें अच्छी-खासी लागत लगी हुई है लेकिन जब कैमरे का फोकस एक ऐसे छात्र पर जाता है, जो बिना किसी लागत के फायदा ही फायदा बनाने वाले गेम का इजाद कर डाला। इस गेम के लिए छात्र को सिर्फ एक बाल्टी और एक गिलास की जरूरत पड़ी। जो कहीं पर भी आपको आसानी से बिना पैसे में ही मिल जाएगी। इसके बाद छात्र ने एक खास खेल को शुरू किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
क्या है इस खेल का नियम?
इस खेल में एक बड़ी सी बाल्टी में पानी भरकर रख दिया गया है। उस पानी के अंदर एक छोटा गिलास रखा गया है। अब सामने चैलेंज यहहै कि आपको एक सिक्के को बाल्टी में रखे गिलास के अंदर डालना है। वैसे तो सुनने में यह गेम बहुत आसान लग रहा है लेकिन पानी से भरे बाल्टी में रखे गिलास के अंदर सिक्के को डालना कोई आसान काम नहीं है। अधिकतर लोगों को इस गेम में हार का सामना करना पड़ता है। बस यहीं से शुरू होती है इस गेम को आयोजित करने वाले लड़के के मुनाफे का खेल। गेम का नियम साफ था, गेम का हिस्सा बनने के लिए एक एन्ट्री फीस देनी है, अगर गिलास में सिक्का डाल दिए तो इनामी राशी आपकी। मगर यह काम इतना मुश्किल है कि इनामी राशी जीतना किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में गेम को आयोजित करने वाले छात्र को सिर्फ फायदा हा फायदा होगा।
लोगों ने छात्र के तेज दिमाग की तारीफ की
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि बाल मेले का मुयाअना करने आए एक अतिथी ने छात्र के इस खेल का सेटअप देखा तभी वह उसके तेज दिमाग की तारीफ करते हुए बोला कि तुम तो सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा कमाओगे। यह कहते हुए वह अतिथी भी गेम में अपना हाथ आजमाता है लेकिन वह असफल रहता है। बच्चे के इस शानदार क्रिएटिविटी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो (Video) पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोगों ने इस छात्र की तेज बुद्धि की खूब तारीफ की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
