न बैंड-बाजा, न गाड़ियों का काफिला,चाइनीज कपल ने अनोखे अंदाज में की शादी, सोशल मीडिया पर छाया मामला

Viral News: चीन के झेजियांग प्रांत के एक जोड़े ने बिना किसी तमाशे और फिजूलखर्ची के 'फोर नोज' वेडिंग की। दिखावे के बजाए कपल ने लगभग 70,000 युआन यानी करीब 9 लाख रुपये सिर्फ मेहमानों के लिए शाही खाने और नकद रिटर्न गिफ्ट्स देने पर खर्च कर दिए। अब इस शादी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

Viral News: आजकल शादी-ब्याह का मतलब सिर्फ दो दिलों का मिलना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर रील बनाना, महंगी गाड़ियों की नुमाइश और लाखों रुपये का दिखावा बन चुका है। लोग अपनी जेब से ज्यादा सिर्फ इसलिए खर्च कर देते हैं ताकि लोग कहें कि 'शादी तो बहुत धूमधाम हुई थी।' लेकिन, क्या कभी आपने सुना है कि शादी में न तो दूल्हा महंगी गाड़ियों में आया, न वीडियोग्राफर ने 'पोज-पोज' चिल्लाया और न ही कोई एंकरिंग करने वाला था, फिर भी मेहमान खुशी-खुशी नाचते हुए घर गए? सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा होगा या यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

viral news

चाइनीज कपल ने अनोखे अंदाज में की शादी

End of Feed