पहाड़ पर चढ़कर दिखा रहा था स्टंट, ज्वालामुखी में गिरकर गई जान, यमन के ‘स्पाइडरमैन’ की मौत का Video हुआ वायरल

वायरल न्यूज (Viral News): यमन के ‘स्पाइडरमैन’ अल-का का अंतर अल-अब्सी की खतरनाक चढ़ाई के दौरान ज्वालामुखी में गिरकर मौत हो गई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यमन के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले मशहूर एडवेंचरर अल-का'का' अंतर अल-अब्सी, एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ की सीधी और ऊंची दीवारों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ रहा है। इस दौरान वह एक से एक जानलेवा स्टंट भी कर रहा है। कभी वह दीवार को पकड़कर लटकता दिख रहा तो कभी पहाड़ी पर उछल-कूद करते हुए नजर आ रहा है। इस खतरनाक स्टंट के दौरान अचानक से शख्स का पैर फिसलता है और उसका बैलेंस बिगड़ता है, जिसके बाद वह सीधे नीचे जा गिरता है।

Yemen spider man death viral Video

यमन के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले मशहूर एडवेंचरर अल-का'का' अंतर अल-अब्सी, एक खतरनाक हादसे में मौत हो गई। (X/@ThayzzySmith)

ज्वालामुखी में गिरकर गई जान

फिलहाल यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @ThayzzySmith नाम के अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि अल-अब्सी हराधा ज्वालामुखी के क्रेटर (गड्ढे) की अंदर वाली दीवार पर चढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पास कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था। वे हमेशा की तरह इस पहाड़ी पर भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण लिए अपनी अनुभव के साथ चढ़ाई कर रहे थे लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

End of Feed