OMG इतना बड़ा केला! शख्स के हाथों में विशालकाय केले को देख फटी की फटी रह गईं लोगों की आंखें

दुनिया के सबसे बड़े केले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि यह विशालकाय केला कहा उगता है और जब केला इतना बड़ा है तो इसका पेड़ कितना बड़ा होता है।

आप सभी लोगों ने केला खाया और देखा जरूर होगा। आमतौर पर एक केले का साइज 6-9 इंच तक होता है। मगर क्या आपने कभी इतना बड़ा केला देखा है, जिसे इंच में नहीं बल्कि फीट में मापा जाता हो। शायद ही आपने कभी इस तरह का केला देखा होगा। मगर सोशल मीडिया के इस जमाने में अक्सर हैरतअंगेज चीजें देखने को मिलती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही केले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसका आकार काफी बड़ा है। इस केले को देख किसी के मुंह से यही निकलेगा कि, "OMG, इतना बड़ा केला!"

worlds largest wild banana musa ingens giant highland banana OMG Moment

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय केले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (X/@Rainmaker1973)

विशालकाय केले का Video सोशल मीडिया पर वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने हाथ में एक विशालकाय केला लिए खड़ा है और उसे खाते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा केला इतना बड़ा है कि इसे देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

End of Feed