Weird Fact: इस दुनिया में कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें बोलने में लोगों को काफी कठिनाई होती है। खासकर, संस्कृत और अंग्रेजी के कुछ शब्द तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बड़े-बड़े जानकार भी सही से नहीं पढ़ पाते । आज हम आपको एक ऐसे ही शब्द के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सही-सही उच्चारण करने अगर आप बैठेंगे तो कम से कम साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। सुनकर जरूर आप हैरान हो रहे होंगे या फिर इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस शब्द को दुनिया का सबसे लंबा शब्द कहा गया है, क्योंकि इस एक अनोखे शब्द में 189,819 अक्षर हैं। तो आइए, जानते हैं इस शब्द के बारे में...
दुनिया का सबसे लंबा शब्द
इस शब्द को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। लेकिन, सबसे पहले आपको यह बता दें कि यह शब्द आपको किसी डिक्शनरी में नहीं मिलेगा। क्योंकि, यह शब्द 189,819 अक्षरों से मिलकर बना है। जिसे बोलना और लिखना इतना आसान नहीं है। दरअसल, यह शब्द एक तरह के प्रोटीन का नाम है, जो इंसान के शरीर में पाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, इंसान के शरीर में करीब 20 लाख से ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनों एसिड से बनते हैं। इस शब्द की शुरुआत 'Methionylalanylthreonylserylarginylglycyl...' होती है। यह शब्द लाखों अक्षरों के बाद खत्म होती है। जिसके कारण इसे आज तक डिक्शनरी में नहीं जोड़ा गया। इस अनोखे शब्द की तस्वीर हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। एक बार आप भी इसे पढ़ने की कोशिश करें और देखें क्या आप इसे सही-सही पढ़ पाते हैं या नहीं? अगर सही-सही शब्द का उच्चारण कर लेते हैं तो कितना समय लगता है?
The world longest word..it will take you about 3 and a half hours to pronounce it. If u have the patience then try… t.co/IJi68wWSpp
— ANI (@ANI) Apr 22, 2022
संक्षिप्त में शब्द को टिटिन कहते हैं
ऐसा कहा जाता है कि इस इस शब्द को शब्दकोष में रखा गया था। लेकिन, बोलने और नाम के कारण काफी मुसीबत हो गई तो इसे हटा दिया गया। वहीं, वैज्ञानिक भी इस शब्द को सही से ना तो पढ़ पाते हैं और ना ही इसका नाम ले पाते हैं तो शॉर्टकट में इसे 'टिटिन (Titin)'नाम से इस्तेमाल करते हैं।
