US President का सीक्रेट रास्ता से लेकर 44 प्लेटफॉर्म तक, ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, जहां पर...

न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है। इसे 1913 में बनाया गया था और आज इसमें 44 प्लेटफॉर्म और 67 ट्रैक हैं। रोज करीब डेढ़ लाख लोग यहां आते हैं और सैकड़ों ट्रेनें चलती हैं। इसकी खूबसूरत छत, मशहूर घड़ी और राष्ट्रपति के लिए बना गुप्त प्लेटफॉर्म इसे खास बनाते हैं। यह स्टेशन सिर्फ सफर की जगह नहीं, बल्कि इतिहास और तकनीक का शानदार उदाहरण है।

परिवहन केंद्र केवल आने-जाने की जगह नहीं होते, बल्कि वे नई शुरुआत, मौके और इंसानी मेहनत की पहचान होते हैं। दुनिया में कई रेलवे स्टेशन मशहूर हैं, लेकिन न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (new york grand central terminal) अपने विशाल आकार और इतिहास की वजह से सबसे अलग है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन (world largest railway station) माना जाता है। ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल को 1903 में कमीशन किया गया था और इसका निर्माण 1913 में पूरा हुआ। इसे न्यूयॉर्क सेंट्रल एंड हडसन रिवर रेलरोड, न्यूयॉर्क एंड हार्लेम रेलरोड और न्यूयॉर्क एंड न्यू हेवन रेलरोड। इन तीन बड़ी रेल लाइनों को जोड़ने के लिए बनाया गया था। इसका मकसद मिडटाउन मैनहट्टन में एक भव्य और आधुनिक स्टेशन बनाना था।

World largest railway station

ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, जिसमें हैं 44 प्लेटफॉर्म (फोटो: iStock)

End of Feed