Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, तो कुछ लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं। जबकि, कईयों को पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया है। रील की सनक में महिला ने अजगर को गोद में रख लिया और वीडियो (Snake Video) बनाने लगी। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।
ये कैसा शौक... (तस्वीर साभार- @mahatojyoti116_love)
ये भी पढ़ें - ना पेट्रोल,ना ही डीजल केवल घास की जरूरत...बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा था बच्चा, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो बनाने के लिए आज कल लोग एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग तो इस चक्कर में जमकर ट्रोल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना इस तरह के हजारों वीडियो देखते होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला आराम से बैठकर विशालकाय अजगर को गोद में रखे हुए है। उससे बात कर रही है, उसे किस कर रही है। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mahatojyoti116_love' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
