Viral Video: इसे कहते हैं जुनून...नकली पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा कर रही महिला, जज्बे ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: एक महिला नकली पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा कर रही थी। महिला के इस जज्बे को देखकर लोग सलाम कर रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Viral Video: हर साल बाब बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2026) जारी है। काफी संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। हालांकि, इस यात्रा के लिए काफी हिम्मत और जज्बे की जरूरत है। कई बार ऐसे श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें नकली पैर के सहारे एक महिला अमरनाथ की यात्रा कर रही है। इस जज्बे को देखकर लोग महिला को सलाम कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Viral Video

नकली पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा (तस्वीर साभार- @ampu_tea_nehaa)

End of Feed