Viral Video: चीते की रफ्तार से खाया खाना! महज 30 सेकेंड में पूरा बरीटो चट कर गई महिला, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Viral Video: ब्रिटेन की प्रोफेशनल कॉम्पिटिटिव ईटर लीया शटकीवर ने महज 30.75 सेकेंड में पूरा बरीटो खाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। लीया ने यह रिकॉर्ड अमेरिका की मिकी सुडो को पछाड़कर दोबारा अपने नाम कर लिया है।

Viral Video: जब खाने की बात आती है, तो अधिकतर लोग सुकून से स्वाद लेकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे महारथी भी हैं, जिनके लिए खाना किसी हाई-स्पीड रेस जैसा होता है। ब्रिटेन की मशहूर कॉम्पिटिटिव ईटर लीया शटकीवर ने एक बार फिर ऐसा ही कारनामा करके पूरी दुनिया को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। लीया ने प्लेट में रखा भारी-भरकम बरीटो महज 30.75 सेकेंड में चट कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) अपने नाम कर लिया है।

End of Feed