Viral Video: ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठ गई महिला,बर्थ पर परोसा गरमा-गरम खाना, लोग बोले- 'असली भारत तो यही है

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के सफर का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ट्रेन की अपर बर्थ पर बैठकर बर्तनों में से गरमा-गरम चावल और चिकन निकालकर प्लेटों में परोसती नजर आ रही है। इस 'चलते-फिरते किचन' को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें भारतीय रेलवे (Indian Railway) से आए दिन सफर के नए और अजीबो गरीब नजारे भी वायरल होते रहते हैं। कभी रील्स बनाने वालों का ड्रामा, तो कभी ट्रेन के अंदर ही खाना पकाने के कारनामे। लेकिन, इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को न सिर्फ हैरान किया है, बल्कि पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर दिया है। दरअसल, एक महिला ने ट्रेन की अपर बर्थ को ही अपना 'मिनी किचन' और डाइनिंग रूम बना डाला। महिला बड़े आराम से स्टील के बर्तनों में घर से लाया गया 'मुर्गा-भात' प्लेटों में सजाकर परिवार को परोसती दिखी।

End of Feed