Viral: महिला ने एयरपोर्ट पर बनाया वीडियो, भड़के लोगों ने कहा - Metro वाला वायरस अब Airport पहुंचा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 30, 2024, 07:08 PM IST

ट्विटर पर एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको दिल्ली मेट्रो की याद आ जाएगी। दरअसल, एक महिला एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर वीडियो बना रही है, जो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट पहुंचा रील वाला वायरस
  • महिला ने कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर बनाया वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Lying On Airport Conveyor Belt: आजकल लोग रील्स बनाने के चक्कर में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो इसका जीता-जागता सबूत है। आए दिन दिल्ली मेट्रो में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जो वायरल हो जाता है। इसमें कुछ तो खुद से अपना वीडियो बनवाते हैं या कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके कारनामें उन्हें वायरल कर देते हैं। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन इस बार वीडियो किसी मेट्रो में नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला एयरपोर्ट पर रील्स बनाती नजर आ रही है। इस दौरान वह एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर महिला वीडियो बना रही है। अब ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोग काफी तरीके के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कम से कम एयरपोर्ट को तो छोड़ दो, ये हवा मेट्रो तक ही रहने दो। अब इनके पागलपंती पर आप क्या कहेंगे?

End of Feed