VIDEO: बस में सवार महिला की चोरी-चुपके फोटो खिंचता रहा युवक, पकड़े जाने पर जोड़ लिए हाथ

बस में सवार एक महिला की बिना इजाजत के उसकी तस्वीर एक लड़के ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जिसके बाद महिला ने उस लड़के की छिछोरी हरकत का पर्दाफाश किया। जब लड़का रंगे हाथों पकड़ा गया तो वह महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

महिलाओं से छेड़खानी के मामले अक्सर सुर्खियों और सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देख लोग नारी सुरक्षा को लेकर सोच में पड़ जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां बस में सफर कर रहा लड़का एक महिला यात्री की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। जब महिला ने इस चीज को नोटिस किया तो उसने तुरंत अपनी आपत्ति जताई और लड़के को अपना फोन चेक कराने को कहा। जब लड़के की यह ओछी हरकत पकड़ी गई तो वह महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

Woman molestation In Bus

बस में चुपके से महिला की तस्वीर खींच रहा था युवक (Instagram/@theindian.circle)

महिला ने लड़के के मोबाइल का लॉक खुलवाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस में सवार एक महिला उसी बस में सफर कर रहे एक लड़के पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। महिला के हाथ में लड़के का मोबाइल है और वह लड़के से अपने फोन का लॉक खोलने को कह रही है। इस पर लड़का बहाना देते हुए कहता है कि अभी लॉक नहीं खुल रहा। फिर महिला चिल्लाते हुए कहती है कि तुम अपने फोन में मेरी फोटो क्यों खींच रहे थे। इस पर लड़का जवाब देता है कि वह अपने फोन से अपनी ही सेल्फी ले रहा था।

End of Feed