सांप (Snake) को लोग पालते हैं और उसे कैरी भी करते हैं, मगर उस वक्त क्या हो जब एयरपोर्ट पर कोई उसे ले जाने का प्रयास करे, जी हां एक ऐसा ही वाकया सामने आया है अमेरिका के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tampa International Airport) पर यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के बैग में एक सांप निकला।
प्रतीकात्मक फोटो
4 फीट का ये सांप स्कैनिंग के दौरान महिला के बैग पर जांच अधिकारी को मिला है, जैसे ही उसका बैग खुलवाया गया एयरपोर्ट के कर्मचारी इस लंबे सांप को देखकर कांप उठे और वहां हड़कंप जैसा मच गया।
बताया जा रहा है कि महिला के बैग में जो सांप मिला वो बोया सांप (boa constrictor Snake) था, ये सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन ये बेहद ताकतवर होते हैं और कहा जाता है कि ये कुंडली बनाकर किसी की भी जान ले सकते हैं।
अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने बैग की स्कैनिंग का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है इसमें बैग के अंदर रखे सामान के साथ-साथ एक्स-रे में सांप दिखाई दे रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि ये घटना 15 दिसंबर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक बैग में पालतू जानवर या किसी भी तरह के जीव को ले जाने की अनुमति नहीं है।
