सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को डरा देते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक चाय की टपरी पर बैठे लोगों पर एक जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हमले में एक युवक को उस जंगली सूअर ने जोरदार टक्कर भी मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
चाय की दुकान पर जंगली सूअर ने किया हमला (X/@paragenetics)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बैठे-बैठे चाय पी रहे थे लोग, तभी आ धमका जंगली सूअर
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक चाय की टपरी पर कुछ लोग बैठकी जमाए हुए हैं। तभी अचानक से एक जंगली सूअर दौड़ते हुए आता है और वह बेंच पर बैठे व्यक्तियों पर हमला बोल देता है। आप देख सकते हैं कि जंगली सूअर को आते देख लोग जब तक अलर्ट होते तब तक तो जंगली सूअर तेजी से दौड़ते हुए आया और एक व्यक्ति को जोरदर टक्कर मारते हुए सारे बेच और टेबल को गिरा दिया। सूअर की चपेट में आया शख्स भी नीचे जमीन पर गिर पड़ता है। थोड़ी ही देर में चाय की दुकान में हड़कंप मच जाता है। लोग जंगली सूअर के खौफ से इधर-उधर भागने लगते हैं। हमले के बाद वह सूअर भी वहां से दौड़ते हुए आगे की तरफ निकल जाता है।
CCTV में कैद खौफनाक मंजर
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि जिस शख्स को उस जंगली सूअर ने जोरदार टक्कर मारी थी, वह चोटील हो गया है और दर्द के मारे कराह रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र के भंडारा जिले अंबाडी गांव का बताया जा रहा है। जहां जंगली सूअर के हमले की घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पीएम धाकटे के अकाउंट @paragenetics से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
अचानक दौड़ता हुआ आया और एक शख्स को मारी जोरदार टक्कर
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग रोज की तरह चाय की दुकान पर बैठे हुए थे। लोग आपस में बातचीत कर रहे थे और माहौल बिल्कुल हल्का-फुल्का था, इसी बीच अचानक से एक जंगली सूअर तेजी से वहां पहुंचा। इसके बाद वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तुरंत दुकान से दूर चले गए, जबकि कुछ ने खुद को बचाने के लिए आसपास की जगह का सहारा लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति जंगली सूअर से बच नहीं पाया। सूअर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
