पति चुराता था दूसरी महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स, अजीब शौक बना रिश्ते का दुश्मन

30 साल की शादी के बाद एक महिला को अपने पति का ऐसा गुप्त राज पता चला, जिसने उसे अंदर से तोड़ दिया। पति ( husband steals women underwear) ने कबूल किया कि वह सालों से परिवार और दोस्तों की चीजें चुरा रहा था। सच सामने आते ही महिला को घिन हुआ। वह खुद को कमतर महसूस करने लगी। मदद मांगने पर विशेषज्ञों ने कहा कि यह व्यवहार गलत है और दोनों को खुलकर बात करके काउंसलिंग की मदद लेनी चाहिए।

यह कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे अपने पति का 30 साल पुराना एक छुपा हुआ राज पता चलने के बाद गहरा झटका लगा। महिला का कहना है कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती थी और उन पर पूरा भरोसा करती थी लेकिन जब उन्हें सच्चाई मालूम हुई तो उन्हें खुद को ठगा हुआ और बेहद परेशान महसूस हुआ। महिला और उसके पति की शादी को तीन दशक हो चुके थे। इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद महिला को लगा था कि वह अपने पति को पूरी तरह जानती है।

_Woman discovers husband secret after 30 years

पति चुराता था दूसरी महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स (फोटो: एआई)

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन दोनों दिल से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान पति ने ऐसा राज बता दिया, जिसे सुनकर महिला हैरान रह गई। पति ने कबूल किया कि वह कई सालों से उनके परिवार और दोस्तों के इस्तेमाल किए हुए अंडरवियर चोरी (husband steals women underwear) करता रहा है। महिला ने बताया कि उसे पहले से पता था कि उसके पति को अंडरवियर से जुड़ा एक अलग तरह का शौक है और वह इससे परेशान नहीं थी, क्योंकि वह सब उनके रिश्ते के अंदर ही सीमित था। लेकिन जब उसे यह पता चला कि उसके पति दूसरे लोगों खासकर उसके अपने परिवार और दोस्तों की चीजें चुरा रहे थे, तब उसे बहुत बुरा लगा।

End of Feed