क्या आपने सोचा है JCB हमेशा पीली ही क्यों होती है, असली वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Why JCB is Yellow: JCB और अन्य कंस्ट्रक्शन मशीनों का पीला रंग सिर्फ दिखने के लिए नहीं होता, बल्कि सुरक्षा के लिए चुना गया है। यह रंग दूर से आसानी से नजर आता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है। समय के साथ यह रंग JCB की पहचान भी बन गया है।

JCB Yellow Color: JCB या बैकहो लोडर जैसी बड़ी कंस्ट्रक्शन मशीनें अक्सर पीले रंग की ही क्यों होती हैं, यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। देखने में यह रंग सिर्फ आकर्षक लगता है, लेकिन इसके पीछे एक बहुत ही जरूरी और समझदारी भरा कारण छिपा है। सबसे बड़ी वजह है सुरक्षा और साफ दिखाई देना (विज़िबिलिटी)। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर हर समय धूल, मिट्टी और भारी मशीनों की आवाजाही रहती है। कई बार रोशनी भी कम होती है या मौसम खराब होता है। ऐसे माहौल में पीला रंग बहुत दूर से भी साफ नजर आता है।

Backhoe Loader Color

सुरक्षा से जुड़ा है JCB का रंग (Photo: iStock)

जल्दी पहचान और दुर्घटनाओं का खतरा होता है कम

यह रंग इतना चमकीला होता है कि दिन में धूप में और रात में हेडलाइट की रोशनी में भी आसानी से दिख जाता है। इससे आसपास काम कर रहे मजदूर, वाहन चालक और अन्य लोग मशीन को जल्दी पहचान लेते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है। शुरुआत में ऐसा नहीं था। 1950 के दशक में JCB (jcb ka rang pila hi kyo hota hai) की मशीनें लाल और नीले रंग में बनाई जाती थीं। लेकिन कंपनी के संस्थापक Joseph Cyril Bamford ने अनुभव और सुरक्षा से जुड़ी स्टडी के बाद यह फैसला लिया कि मशीनों का रंग ऐसा होना चाहिए जो सबसे ज्यादा नजर आए।

End of Feed