MRI Machine Strong Magnet: आज के समय में अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे में कई बार लोगों को जांच की भी जरूरत पड़ सकती है। कई बार तो नौबत यहां तक आ जाती है कि डॉक्टर्स एमआरआई कराने के लिए भी लिख देते हैं। ऐसे में लोगों को एमआरआई जांच करानी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमआरआई की जांच कैसे की जाती है? आइए देखते हैं..
एमआरआई मशीन का मैग्नेटिक पावर (X)
हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक कैंची को एमआरआई मशीन के पास ले जाया जाता है तो कैसे मशीन कैंची के अंदर खींचने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर आपके पास भी मेटल वाली चीजें होंगी तो जांच के समय कितनी भयानक घटना हो सकती है, इस बात का अंदाजा इसे देखकर लगाया जा सकता है। शायद इसीलिए डॉक्टर लोग जांच के दौरान सभी प्रकार के मेटल को निकालने की सलाह देते हैं।
एमआरआई मशीन का मैग्नेटिक पावर
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एमआरआई मशीन के पास कैंची को नहीं ले जाना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा होने से काफी खतरनाक घटना हो सकती है। बता दें, इस वीडियो को '@HumansNoContext' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
