Knowldge Fact: ये तो हम सब जानते हैं भारत को गांवों (Indian Village) का देश कहा जाता है। यहां की सभ्यता, संस्कृति की चर्चा दुनियाभर में होती है। आप सब भी भारत के बारे में कई बात जानते होंगे। लेकिन, अब भी कई बातों से अनजान होंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आप सबने भारत के कई गांवों का नाम सुना होगा, देखा होगा। लेकिन, सभी गांवों के नाम के बारे में जानकारी नहीं होगी। आज हम जिस गांव के बारे में बात करेंगे, वो भारत का आखिरी गांव है, जो पाकिस्तान के बॉर्डर के पास है। साथ ही यब भी बताएंगे कि वो गांव हिन्दुस्तान का हिस्सा कब बना था।
कहां है भारत का आखिरी गांव (तस्वीर साभार- @istock)
ये भी पढ़ें - India Highest Village: भारत का सबसे ऊंचा गांव, कम ऑक्सीजन के बावजूद यहां बसती है जिंदगी
ये भी पढ़े - Viral Video: बागपत में मीटिंग के बीच लंगूर की एंट्री, डीएम मैडम का रिएक्शन जीत ले गया दिल
हर गांव की अपनी-अपनी खासियत और विशेषताएं हैं। इसके अलावा हर गांव की अपनी कोई ना कोई कहानी जरूर है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारत का आखिरी गांव कौन सा है? इसका जवाब ज्यादार लोगों का मालूम नहीं होगा। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए। पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारत का आखिरी गांव तुरतुक (Turtuk) है, जो लद्दाख के गुब्रा घाटी में स्थित है। साल 1971 की लड़ाई में जब भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था उसी वक्त यह गांव भारत में शामिल हो गया था। तुरतुक गांव बॉर्डर से महज 8 किलोमीटर पहले है। इसके आगे थांग नाम की जगह है, लेकिन यहां पाकिस्तानी सेना की स्नाइपर रेंज मौजूद है और किसी भी भारतीय को यहां जाना मना है। यहां आपको बता दें कि जब यह गांव पाकिस्तान में था, तो इसका नाम बाल्टिस्तान था। इसी कारण यहां आज भी बाल्टी संस्कृति है।
भारत का आखिरी गांव कहां है ? (तस्वीर साभार- @istock)
गांव में जाने के लिए नियम
यह गांव अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इस गांव में 16वीं सदी की मस्जिद और आइकॉनिक पोलो ग्राउंड और खुबानी की भरपूर खेती आपको देखने को मिलेगी। इस गांव की आबादी तकरीबन 2500 से तीन हजार है। आपको बता दें कि इस गांव में जाने से पहले आपको प्रशासन अनुमति लेनी पड़ेगी। इस गांव में आप केवल पांच दिनों तक रह सकते हैं। पाकिस्तान बॉर्डर नजदीक होने के कारण यहां आने वाले लोगों की सेक्योरिटी चेक होती है।
