कुरकुरे खरीदने के लिए पैसा मांगा तो मम्मी और दीदी ने मिलकर खूब पीटा, बच्चे ने कॉल कर बुला ली पुलिस

सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी और बच्चे की बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जहां बच्चा पुलिस से अपनी मां-बहन की शिकायत करते हुए सुना जा सकता है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां-बहन ने मिलकर उसकी खूब पीटाई की है।

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी कोई पुलिसकर्मी किसी की मदद करते दिखता है तो कभी नाच-गाना करते। कुछ पुलिस वाले काफी यूनिक स्टाइल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए भी दिखते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बच्चा अपनी मदद के लिए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस वालों को अपनी परेशानी के बारे में बता रहा है। बच्चे के साथ पुलिस की बातचीत का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kid Called the Police

बच्चे ने पुलिस को कॉल कर की अपनी मां-बहन की शिकायत (AI)

End of Feed