VIDEO: एम्बुलेंस का पेट्रोल हुआ खत्म तो बाइक सवारों ने लात लगाकर दौड़ाई कार, लोगों ने बताया फरिश्ते

दिल को छू लेने वाला एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो इंसानियत की मिसाल पेश करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बाइक सवार एक एम्बुलेंस को पीछे से धक्का लगा रहे है। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया था। जिसके बाद इन युवाओं ने इंसानियत की मिशाल पेश करने वाला यह काम किया।

कहते हैं कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां एक एम्बुलेंस का पेट्रोल खत्म हुआ तो कुछ बाइक सवार उसे पैर से धक्का लगाते हुए दिखे।

End of Feed