Wedding Viral Video (शादी का वायरल वीडियो): सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इनमें कुछ नजारे हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ नजारों को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शादी समारोह में जिस तरह लात-घूंसे (Fight Video) चले, उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
शादी समारोह में लड़ाई
ये तो हम सब जानते हैं कई बार शादी समारोह में ऐसा माहौल बन जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कई बार तो चीजें इतनी बिगड़ जाती है कि उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शादी समारोह स्थल अखाड़े में तब्दील हो गया है। दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। इतना ही नहीं जिसे जो चीज मिल रहा है, उसी से हमला करने लगता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
