Policeman Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कुछ पुलिसकर्मियों का है, जो गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो-तीन पुलिसकर्मी देशभक्ति गीत पर मस्त कमर लचका रहे हैं। उनके जोशीले डांस ने वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मियोंं के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देशभक्ति गाने पर पुलिसकर्मी का डांस
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो शाजापुर जिले के मक्सी थाना का है। वीडियो में जबरदस्त कमर लचका रहे पुलिसकर्मी एएसआई जितेंद्र दुबे हैं। वह 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म के देशभक्ति गीत 'जलवा तेरा जलवा' गाने पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। इस गाने पर उनके डांस ने आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों के भीतर देशभक्ति का जोश भर दिया। आप देख सकते हैं कि जब जितेंद्र दुबे अपने डांस का जलवा दिखा रहे थे, तब पास मौजूद पुलिसकर्मी जोर-जोर से चिल्लाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
