Video: गणतंत्र दिवस के मौके पर महिला ने बनाई तिरंगे वाली पूरी, देखकर खुश हो गई इंटरनेट की जनता

Viral Video: आप देख पाएंगे कि महिला ने तीन रंग के आटे की लोई लिया हुआ है।​​ इसमें से एक रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा हरे रंग का है। महिला इन तीनों रंग को मिलाकर आटे की लोई को पहले पूरी की तरह बेलती है। इसके बाद उसे कटोरी से काटती है।

Viral Video: हमारा देश 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश जश्न में डूब गया है। जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वहीं एक महिला ने बहुत ही अनोखे ढंग से गणतंत्र दिवस मनाने की सोची। महिला ने इसके बाद जो किया उसे देखकर इंटरनेट की पूरी जनता खुश हो गई। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Tricolor Puri

तिरंगा पूरी (इंस्टाग्राम)

तिरंगा पूरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो में महिला खाना बनाती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि महिला एक अनोखी तरह की पूरी बना रही है। दरअसल, यह महिला तिरंगे के कलर की पूरी बनाती नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि महिला ने तीन रंग के आटे की लोई लिया हुआ है। इसमें से एक रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा हरे रंग का है। महिला इन तीनों रंग को मिलाकर आटे की लोई को पहले पूरी की तरह बेलती है। इसके बाद उसे कटोरी से काटती है। देखें वीडियो-

End of Feed