वायरल न्यूज़

Viral Video: जंगली कुत्तों ने चारों तरफ से घेरकर बाघ पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2022, 11:19 AM IST

Animals Fight Video: कुछ जंगली कुत्ते खतरनाक बाघ को घेरकर उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है। लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक बाघ पर जंगली कुत्ते हमला कर सकते हैं।

Image

जंगली कुत्ते और बाघ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जंगली कुत्तों ने खतरनाक बाघ पर कर दिया हमला
  • काफी देर तक बाघ होता रहा परेशान
  • वीडियो ने लोगों की उड़ाई रातों की नींद

Animals Fight Video: जंगल में शेर के बाद बाघ एक ऐसा जानवर होता है, जिसके सामने बाकी के जानवर खौफ खाते हैं। बाघ अपनी प्रजाति में सबसे ताकतवर होता है। बाघ की सुनने, सूंघने और देखने की क्षमता काफी तेज होती है। अपने धारीदार शरीर के कारण वह झाड़ियों में छिप जाता है और अपने शिकार पर पीछे से हमला करता है। बाघ के हमले से बड़े-बड़े जानवर बच नहीं पाते हैं। इसके उलट सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

वीडियो ने लोगों को सोच में डाला

इस वीडियो में कुछ जंगली कुत्ते खतरनाक बाघ को घेरकर उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है। वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में जो दिखाई देता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हैरानी बढ़ गई है। लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक बाघ पर जंगली कुत्ते हमला कर सकते हैं। बता दें कि बाघ जंगली सुअर, हिरण, सांभर, चीतल, जंगली भैंसा जैसे जानवरों को पल भर में चीरकर रख देता है। देखें वीडियो-

इसीलिए वीडियो को देखकर भरोसा नहीं हो रहा है कि जंगली कुत्ते एक बाघ पर हमला कर सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगली कुत्ते बाघ को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए IFS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'ढोल के लिए बाघ खतरनाक विरोधी हैं, क्योंकि उनके एक पंजे का प्रहार ढोल को मारने के लिए काफी होता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि भले ही जंगली कुत्ते बाघ को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बाघ जंगली कुत्तों को अपने पर हावी नहीं होने दे रहा है। वह अकेले ही सारे जंगली कुत्तों को आड़े हाथों लेता है। आप देख सकते हैं कि कई सारे जंगली कुत्ते मिलकर भी खूंखार बाघ का बाल भी बांका नहीं कर पाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article