VIDEO: करवा चौथ पर GF के साथ शॉपिंग कर रहा था शख्स, पत्नी ने सरेआम दोनों को जमकर कूटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:23 AM IST

Pitai Ka Video: एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति और दूसरी महिला को सरेआम जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को जमकर कूटा
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Pitai Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ मामले को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को सरेआम जमकर कूट दिया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि पूरे मामले का वीडियो (Pitai Ka Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Pitai Video

पत्नी ने जमकर काटा बवाल

बताया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। जहां एक शख्स करवा चौथ के दिन अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करा रहा था। अचानक उसकी पत्नी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी ने दोनों को जमकर कूट दिया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला कुछ महिलाओं के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर रही हैं। वहीं, वहां काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं और इस नजारे को देख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed