Video: 'UPI से लेकर डिलीवरी ऐप्स,' भारत की इन 10 चीजों पर फिदा हुई विदेशी महिला, अमेरिका में भी चाहती हैं ऐसी सुविधाएं

Viral Video: क्रिस्टन फिशर ने ऑटो और रिक्शा की उपलब्धता की तारीफ करते हुए इसे सस्ता, तेज़ और बहुत सुविधाजनक तरीका बताया। इसके बाद उन्होंने भारत में डॉक्टरों को खोजने में आसानी पर प्रकाश डाला।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें अमेरिकी प्रवासी क्रिस्टन फिशर ने 10 भारतीय सुविधाओं की सूची शेयर की और कहा कि, वे चाहती हैं कि अमेरिका में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों। लगभग चार साल पहले भारत आने के बाद से महिला ने अब तक कई अनोखी सुविधाएं खोजकर रखी हैं। इस कड़ी में सबसे ऊपर भारत की UPI सर्विस है। UPI की प्रशंसा करते हुए उन्‍होंने कहा, 'मैं सिर्फ़ अपने फ़ोन के साथ बाहर जा सकती हूं और यही काफी है।' उनका मानना है कि यह तकनीक ऐसी है जिसे पूरी दुनिया को अपनाना चाहिए।

अमेरिकी महिला को रास आई भारतीय सुविधाएं।

परिवहन, डॉक्‍टर, कूड़ा प्रबंधन और श्रमिक सेवा

क्रिस्टन फिशर ने ऑटो और रिक्शा की उपलब्धता की तारीफ करते हुए इसे सस्ता, तेज़ और बहुत सुविधाजनक तरीका बताया। इसके बाद उन्होंने भारत में डॉक्टरों को खोजने में आसानी पर प्रकाश डाला। वे कहती हैं कि, उनको अक्सर अपॉइंटमेंट की ज़रूरत नहीं होती है और दवा के लिए हमेशा प्रिस्क्रिप्शन की ज़रूरत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि इसके विपरीत अमेरिका में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने में हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। कूड़ा प्रबंधन की तारीफ करते हुए वे कहती हैं कि, यहां की तुलना में अमेरिका में कचरा प्रबंधन सेवाएं काफी महंगी हैं। उन्होंने भारत में कुशल सहायक को काम पर रखने की आसानी की प्रशंसा की और कहा कि, 'भारत में कुशल श्रमिकों को काम पर रखना और उनकी मदद लेना बहुत सुविधाजनक है। अमेरिका में, यदि आपको कुछ काम करवाना हो तो आपको यह पता लगाना पड़ता है कि इसे स्वयं कैसे किया जाए, क्योंकि लोगों को काम पर रखना बहुत महंगा है।'

End of Feed