अल्ट्रा प्रो राइडर की राइड, ऐसी चलाई ऑटो, देख दबा लेंगे दातों तले उंगली

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 08:49 AM IST

इस वीडियो में लड़का ऑटो को इस प्रकार घुमाता है कि ऑटो ही पलट जाती है। लेकिन उसके बाद उस ऑटो को उठाने की कला देखने के बाद आप हंस-हंस के पागल हो जाएंगे। देखिए ये मजेदार वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने चलाई अल्ट्रा प्रो राइडर की तरह ऑटो
  • रुकते-रुकते पलट गई ऑटो
  • फिर उठाने का तरीका भी जबरदस्त

Ultra Pro Stunt with Auto Viral Video: आपने बाइक से स्टंट करते हुए काफी लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऑटो से स्टंट करते हुए किसी को देखा है। अब इस पर शायद आप कहें कि फिल्मों में तो भाई मैं असल जिंदगी की बात कर रहा हूं। कोई नहीं तो अब देख लीजिए। इस वीडियो को देखने के बाद एक ओर तो आप शॉक्ड होंगे लेकिन दूसरी ओर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Viral_Video (54)

ऑटो से अल्ट्रा प्रो स्टंट का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का ऑटो चलाते हुए काफी तेजी से पेट्रोल की तरफ आ रहा होता है, फिर उतनी ही स्पीड से ऑटो को टर्न करता है, लेकिन ऑटो से स्टंट करना उसे काफी भर पड़ जाता है। वह ऑटो लेकर पलट जाता है, फिर जो होता है, उसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। ऑटो ड्राइवर और उसमें बैठा लड़का दोनों इस प्रकार से ऑटो उठाते हैं, जैसे कुछ हुआ ही न हो। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे आप बार-बार देखेंगे। देखिए ये शानदार स्टंट वाला वीडियो...

End of Feed