Viral Video: दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने गया लड़का, मगर गंगा में डूबकर हो गई मौत

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 18, 2025, 12:24 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेज बहाव ने उन्हें बहा लिया। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

Viral Video: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का मजा लेने गया एक युवक गंगा की तेज धार में डूबकर अपनी जान गंवा बैठा। इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे X यूजर @ShubhangiBhatt7 ने शेयर किया। वीडियो में दिखता है कि तेज लहरों के बीच राफ्ट पलट जाती है और लोग पानी में संघर्ष करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक देहरादून का रहने वाला था और दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने गया था।

घटना गंगा नदी के एक खतरनाक रैपिड्स क्षेत्र में हुई, जहां राफ्ट अनियंत्रित होकर पलट गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेज बहाव ने उन्हें बहा लिया। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे ने राफ्टिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed