VIDEO: बच्चे पर बाघ ने कर दिया हमला, डरने की बजाय बोला- टीशर्ट फट गई तो मम्मा बहुत मारेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 15, 2025, 10:21 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया तब भी वो डरता नहीं है। इसके उलट बच्चा अपनी टीशर्ट फटने की वजह से डरा हुआ है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हंसाने और खूब हैरान करने वाला वीडियो शेयर हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। हालांकि नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो एक छोटे बच्चे से जुड़ा है जो चिड़ियाघर में घूमने पहुंचा है। यहां बच्चा एक से एक खतरनाक जानवर को बेहद करीब से देखता है। मगर इसी बीच वो गलती से बाघ के पिंजरे के करीब पहुंच गया। बच्चा बाघ को परेशान तक करता है। मगर फिर ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने की होगी।

बाघ ने कर दिया हमला

इसमें देखेंगे कि गुस्साए बाघ ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसकी टीशर्ट दबोच ली। बाघ बच्चे को अपनी तरफ खींचता है और बच्चा बुरी तरह चिल्लाता है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार भी होने वाला है। इसमें देखेंगे कि बाघ के शिकंजे में फंसा बच्चा उससे बिल्कुल भी नहीं डरता है। बच्चा इसके उलट डर से अपनी मम्मी को याद करता है। वो बाघ पर गुस्सा करते हुए उसे टीशर्ट छोड़ने के लिए कहता है।

End of Feed