Sambhar Salt Lake Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान से सामने आ रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह वीडियो राजस्थान के सांभर साल्ट लेक से सामने आया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पूरे के पूरे झील का पानी गुलाबी हो गया है। वहीं जब आप वीडियो की सच्चाई जान पाएंगे तो यकीनन आप सोच में पड़ जाएंगे।
राजस्थान की सांभर साल्ट झील का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
दरअसल, सांभर साल्ट लेक में इन दिनों हजारों की संख्या में ग्रेटर और लेसर फ्लेमिंगो पक्षी पहुंचे हैं। पक्षियों के इस अनोखे झुंड ने झील के उथले खारे पानी में उतरकर पूरे झील को गुलाबी रंग में भर दिया है। पक्षी विशेषज्ञ मानते हैं कि इस साल सांभर साल्ट लेक के पानी का स्तर काफी अच्छा है। इसके साथ ही झील में भोजन की भरपूर उपलब्धता है। इस कारण फ्लेमिंगो पक्षी यहां रुकने के लिए आकर्षित हुए हैं। आप वीडियो में देख पाएंगे कि सांभर साल्ट लेक सर्दी में किसी सपनों की दुनिया की तरह लग रही है। देखें वीडियो-
बता दें कि सांभर साल्ट लेक में हर साल प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षी अपना डेरा डालते हैं। इस साल भी इन पक्षियों ने इस झील में अपना डेरा डाला है।हालांकि, इस बार इन पक्षियों की संख्या ने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जितनी संख्या में झील में ये पक्षी पहुंचे हैं। उस कारण झील का पानी गुलाबी रंग में रंग गया है। यह खूबसूरत नजारा लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो को madhurnangia_photography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
