VIDEO: 'पापा नहीं मानेंगे,' कहती रही लड़की, लेकिन नहीं माना प्रेमी, चलती ट्रेन में सबके सामने भर दी प्रेमिका की मांग

ट्रेन में एक प्रेमी ने सबके सामने अपनी प्रेमिका की मांग भर दी। इस घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की की मांग में एक लड़के को सिंदूर भरते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में एक लड़का सभी लोगों के सामने अपनी प्रेमिका की मांग भर देता है। हालांकि लड़की उसे बार-बार मना करती है, लेकिन वह मानता नहीं है और बिना उसकी एक सुने लड़की की मांग भर देता है। इस वीडियो को देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग लड़के की इस हरकत को गलत बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस वाकये पर मजे भी ले रहे हैं।

Love Marriage In Train

ट्रेन में ही लड़के ने भर दी प्रेमिका की मांग (Instagram/@asli.shubhh)

प्रेमी ने सबके सामने भर दी अपनी प्रेमिका की मांग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन के कोच में एक लड़का और लड़की आमने-सामने वाली सीट पर बैठे हुए हैं। वीडियो को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये दोनों लड़का-लड़की एक-दूसरे को प्यार करते हैं और दोनों अपने प्यार को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए घर से फरार हो चुके हैं। ट्रेन में कुछ यात्री लड़के के प्यार को समर्थन भी दे रहे हैं और उसे लड़की के साथ शादी करने के लिए उकसा रहे हैं। लड़की बार-बार लड़के को यह कह रही है कि, "मेरे पापा नहीं मानेंगे"। लेकिन लड़का उसकी एक नहीं सुनता और वह उस लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। जैसे ही लड़का उस लड़की की मांग में सिंदूर डालता है, वैसे ही ट्रेन में बैठे यात्री ताली बजाकर उसके हैंसले को बढ़ाते हैं। लड़की उन यात्रियों से भी यह कहती है कि, "क्या आपलोग मेरे पापा को मना लोगे।"

End of Feed