Teacher Jugaad Video: छोटे बच्चों को पढ़ाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर्स को बहुत समझदारी से काम लेना पड़ता है। छोटे बच्चों को अगर अनोखे तरीके से पढ़ाया जाए तो उन्हें वह चीज जल्दी समझ आती है। इसी को देखते हुए एक टीचर ने छोटे बच्चों को हिंदी वर्णमाला पढ़ाने के लिए बहुत ही अनोखा जुगाड़ निकाला। टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा, वह टीचर के अनोखे जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहा है।
टीचर का वीडियो
टीचर ने अनोखे तरीके से समझाई हिंदी वर्णमाला
वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहा है। वह बहुत ही अनोखे अंदाज में बच्चों को पढ़ाता दिख रहा है। अपने इस अनोखे अंदाज का इस्तेमाल कर टीचर बच्चों को हिंदी की वर्णमाला सिखाता नजर आ रहा है। टीचर के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग गदगद हो गए हैं और उसके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि टीचर के पढ़ाने का तरीका बहुत ही शानदार है। आप देख सकते हैं कि टीचर पूरी मेहनत और लगन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। देखें वीडियो-
क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का👌बढ़िया गुरु जी... t.co/Kkw8DDDYln
— ANI (@ANI) Nov 7, 2022
दरअसल, छोटे बच्चों को हिंदी की वर्णमाला समझने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद टीचर ने बहुत ही यूनिक तरीका निकाला। जिससे छोटे बच्चे बहुत ही आसानी से हिंंदी वर्णमाला समझ जाते हैं। इसके साथ ही साथ बच्चे पढ़ाई को भी एन्जॉय करते हैं। आप देख सकते हैं कि गुरुजी हिंदी वर्णमाला के हर अक्षर को सिखाने के लिए खास तरह का गीत गा रहे हैं। इस गीत को बच्चे भी दोहरा रहे हैं। इससे बच्चों को गीत के माध्यम से हिंदी की वर्णमाला आसानी से समझ आ रही है। टीचर का पढ़ाने का ये अंदाज देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। वीडियो को @Ankitydv92 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'बढ़िया गुरुजी.. क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का।'
