सोशल मीडिया (Viral Video) पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर टीचर और स्टूडेंट्स से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और कई यूजर्स भावुक भी हो रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर बेंगलुरु की टीचर दीपाली दहिकांबले ने शेयर किया है। वह अपने स्कूल की रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे खूबसूरत पल लोगों के साथ साझा करती रहती हैं।
क्लासरूम में इमोशनल मोमेंट इंटरनेट पर वायरल, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/deepali.dahikamble)
अगले दिन बच्चे अपने-अपने घर से लाने लगे फल
वीडियो में दीपाली (Teacher Students Viral Video) बताती हैं कि एक दिन क्लास में बातचीत के दौरान उन्होंने यूं ही कह दिया था कि उन्हें फल खाना बहुत पसंद है। उन्होंने इसे मजाक की तरह कहा था और सोचा भी नहीं था कि बच्चे इसे इतनी गंभीरता से ले लेंगे। लेकिन अगले दिन जो हुआ, उसने उन्हें हैरान कर दिया। अगले दिन से बच्चे अपने-अपने घर से फल लाने लगे। कोई सेब लाता, कोई केला, तो कोई संतरा। बच्चे क्लास के बाद स्टाफ रूम की खिड़की के पास आते और मुस्कुराते हुए टीचर को फल थमा देते। किसी ने बदले में कुछ नहीं चाहा, बस अपने मैम को खुश देखना चाहते थे।
वीडियो में बच्चों की मासूमियत और उनका प्यार देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिख रहे हैं कि ऐसे टीचर हर बच्चे को मिलने चाहिए। कई लोग कह रहे हैं कि आज के समय में ऐसा रिश्ता बहुत कम देखने को मिलता है। यह वीडियो हमें सिखाता है कि टीचर सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि बच्चों के दिल में अपनी खास जगह भी बनाते हैं। छोटे-छोटे शब्द और व्यवहार बच्चों पर गहरा असर डालते हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो खुशी, सम्मान और रिश्तों की खूबसूरती को दिखाता है, जो इंटरनेट की भागदौड़ में लोगों को थोड़ी देर के लिए मुस्कुराने का मौका दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर deepali.dahikamble नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
