Video: मकड़ी ने घात लगाकर बेहद ही शातिराना अंदाज में मक्खी का किया शिकार, आपके भी उड़ जाएंगे होश

Viral Video: वीडियो में एक मकड़ी बहुत ही शातिराना अंदाज में एक मक्खी का शिकार करती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले मकड़ी उस मक्खी के चारों तरफ जाले बुनती है। इसके बाद शातिराना अंदाज में उस पर हमला कर देती है। मकड़ी के अचानक हुए हमले से मक्खी बच नहीं पाती है।

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि मकड़ी के जाले घर के किसी कोने में लगे होते हैं। खासकर उन जगहों पर मकड़ी के जाले ज्यादा लगे नजर आते हैं, जहां लोगों का आना-जाना कम होता है। आम तौर पर लोगों को लगता होगा कि मकड़ी अपने रहने के लिए जाले बुनती है। हालांकि, मकड़ी जाले का इस्तेमाल अपने शिकार के लिए भी करती है। दरअसल, मकड़ी के जाले चिपचिपे होते हैं और इसमें उड़ने वाले कीट जैसे मच्छर-मक्खी फंस जाते हैं। इन्हें बाद में मक्खी खा जाती है।

Viral Video (11)

मकड़ी ने किया मक्खी का शिकार (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

End of Feed